फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of harassing girls in the market beaten up, video goes viral

बाजार में युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 12 Sep 2025 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassing girls in the market beaten up, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र के कसेरूखेड़ा बाजार में खरीदारी करने आई युवतियों से छेड़छाड़ के आरोपी अरशद को लोगों ने पकड़ लिया। बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कसेरूखेड़ा के बाजार में खरीदारी करने वाली महिलाओं की काफी भीड़ थी। आरोप है कि इस दौरान कसेरूखेड़ा निवासी अरशद बाजार में आती-जाती महिलाओं को देख अश्लील इशारे और छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी की इस हरकत को देख लोग भड़क गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed