{"_id":"6a061d05733798da2e0614aa","slug":"accused-of-harassing-a-girl-for-ten-days-meerut-news-c-72-1-mct1011-153320-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती को दस दिन से परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती को दस दिन से परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में एक आरोपी फखरू उर्फ फहीम खान पर एक युवती को दस दिन से परेशान करने का आरोप है। बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने युवती पर रास्ते में अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने अभद्रता कर दी। युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़ित मां ने सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी फखरू उर्फ फहीम खान बीते 10 से दिन उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। सड़क पर आते-जाते कमेंट करता है। इस कारण उनकी बेटी का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार को उनकी बेटी पर आरोपी ने गलत व्यवहार कर दिया। युवती ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीड़ित परिजन आरोपी के घर पहुंचे। यहां आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ हंगामा करते हुए अभद्रता की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -