फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of getting death certificate of living wife

जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप

Fri, 09 May 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting death certificate of living wife
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया है। पति जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। महिला ने जांच कराकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव गुढ़ा निवासी अरुणा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी शादी मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी से पांच वर्ष पहले हुई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया है। पति द्वारा धमकी दी जा रही है कि वह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाएगा। महिला के पास मृत्यु प्रमाणपत्र भी था। महिला ने पुलिस से जांच कराकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से इस संबंध में जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है। वहीं, एसडीएम दीपक माथुर का कहना है कि उनको मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed