फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of getting a fake deed of uncle's ancestral land

संशोधित : चाचा की पुश्तैनी जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप

Mon, 08 Sep 2025 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of getting a fake deed of uncle's ancestral land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव गडीना निवासी व्यक्ति ने तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर उनके चाचा की पुश्तैनी जमीन का फर्जी बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव गडीना निवासी इंद्रजीत जोगी ने तहसील दिवस में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके चाचा धर्मपाल सिंह साउथ अफ्रीका में रहते हैं। चाचा के नाम पर गांव में लगभग तीन बीघा पुश्तैनी जमीन थी। इस जमीन पर इंद्रजीत खेती करके अपनी गुजर बसर कर रहा था। आरोप है कि विनोद, प्रमोद, सनोज ने मेरठ निवासी विजय गुप्ता को फर्जी और झूठे दस्तावेज तैयार करके फर्जी धर्मपाल बनाकर धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा विनोद के नाम करवा दिया, जिसमें गांव के कई लोगों ने साजिश में शामिल होकर झूठी गवाही देकर उसका दाखिल खारिज भी करवा दिया था। इस मामले में उनके द्वारा पूर्व में मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक फर्जीवाड़े में साजिश व शामिल दोषी व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इंद्रजीत ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed