फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of firing on youth arrested

युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing on youth arrested
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे पर जब्बार बिल्डिंग के पास बुधवार रात युवक पर फायरिंग करने के आरोपी अमजद उर्फ शिब्बू को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। आरोपी का भाई अकरम उर्फ अमन अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

बिलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि छह अगस्त की रात करीब एक बजे वह कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा निहाल निवासी अमजद उर्फ शिब्बू और उसके भाई अकरम उर्फ अमन के साथ घर के पास बैठा था। तभी दोनों उससे अभद्रता करने लगे। वह उठकर जब्बार बिल्डिंग में चला गया। आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसके पीछे आ गए। बिलाल ने विरोध किया तो अमन ने शिब्बू से कहा कि इसे गोली मार दे।
विज्ञापन

शिब्बू ने तमंचा निकालकर उस पर गोली चला दी। किसी तरह वह बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो दोनों भाई जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि नौचंदी मैदान स्थित पटेल मंडप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed