फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of entering the house and molesting a teenager

Meerut News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ मारपीट का आरोप

Mon, 17 Nov 2025 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and molesting a teenager
- आरोपी युवक के घर जाकर पिता ने जताया विरोध, तो पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग बेटी से घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों से शिकायत की उन्होंने किशोरी के पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने सोमवार को थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह परिजनों के साथ खेत पर गया था। इस दौरान नाबालिग बेटी घर पर थी। आरोप है कि गांव का युवक उसके घर पहुंचा और बेटी से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। घर पहुंचने पर किशोरी ने उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह युवक के घर पहुंचा। पहले से ही मौजूद वहां 10 लोगों ने उसके विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी। किसी तरह पीड़ित जान बचाकर वहां से भाग निकला। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed