फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of embezzling Rs 10 lakh in the name of renting a shop

Meerut News: दुकान किराये पर दिलाने के नाम पर 10 लाख हड़पने का आरोप

Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 10 lakh in the name of renting a shop
लालकुर्ती के घोसीपुरा निवासी एक महिला ने दरगाह के मुतवल्ली पर दुकान दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे न तो दुकान मिली और न ही पैसा वापस किया जा रहा है। आरोप है कि उसे फर्जी किराये की रसीद दी गई जबकि जिस दुकान का वादा किया गया था वहां पहले से ही एक किरायेदार पिछले कई दशकों से काबिज है।
विज्ञापन


फरहाना ने बताया कि उसके वह पति के साथ गैस चूल्हा रिपयेरिंग करने का काम लंबे समय से कर रही है। आरोप है कि दरगाह हजरत कल्लन सैय्यद साहब शहीद वक्फ के सेकेट्री कमर रशीद खान ने एक दुकान नंबर 12, एक हजार रुपये मासिक किराए पर देने का झांसा दिया। इसके एवज में उससे 10,10,052 रुपये लिए गए। यह राशि तीन बार में महिला के पति, पत्नी और बेटे के खातों में वसूली गई। 20 जनवरी 25 की दी गई रसीद भी फर्जी बताई जा रही है। महिला के मुताबिक जिस दुकान को देने की बात कही गई वह असलम सिद्दीकी नामक व्यक्ति को कई दशक पहले से किराए पर दी हुई है। फरहाना के अनुसार कब्जा दिलाने का प्रयास करने पर उसे इंतजार करने को कहा गया। पैसा वापस न मिलने पर उसने एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed