फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of embezzling aid received under Khadi Village Industries Scheme

Meerut News: खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत मिली सहायता राशि हड़पने का आरोप

Tue, 21 Oct 2025 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling aid received under Khadi Village Industries Scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी के कई परिवारों ने कस्बे के एक व्यक्ति पर सरकारी योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता राशि हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
शाइना पत्नी इमरान, महबूब पुत्र नसरुद्दीन, आसमा पत्नी महबूब और रिहाना पत्नी शाहिद ने संयुक्त रूप से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व कस्बा निवासी एक युवक उनके पास आया था। उसने खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का झांसा दिया और उनसे बैंक खातों की जानकारी ले ली। कुछ माह बाद योजना के तहत सरकारी सहायता राशि उनके खातों में आई। इसके बाद आरोपी ने उन्हें बैंक से रुपये निकलवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि उसने सभी से पैसे निकलवाकर अपने पास रख लिए। जब योजना की दूसरी किश्त खाते में आई और उन्होंने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने शिकायत थाना सरधना में दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed