{"_id":"6a4c04f93c570d020b0db09d","slug":"accused-of-demanding-extortion-of-two-lakh-rupees-meerut-news-c-72-1-mct1010-155807-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर निवासी एक युवक से कॉल कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बागपत रोड के मुल्ताननगर निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि 16 जून को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप काॅल आई। इसमें ट्रू कालर पर मोहित गर्ग का नाम आ रहा था। आरोपी ने उसे धमकी दी कि कारोबार करना है तो दो लाख रुपये देने होंगे। अगले दिन फिर काल आई। कहा गया कि उसे लोकेशन भेजी जा रही है। वह इस लोकेशन पर दो लाख रुपये लेकर आ जाए। युवक ने मना कर दिया। पीड़ित ने टीपी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
-- -- -- --
होटल से एसी के काॅपर पाइप चोरी,आरोपी पकड़ा
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हैंगरीज से कॉपर के पाइप चोरी किए गए है। मैनेजर कुणाल ने बताया कि उन्होंने एक युवक को होटल से बोरी में सामान ले जाते देखा। शक होने पर उसे साथी महेश के साथ रोका। बोरे की तलाशी ली तो उसमें एसी के पाइप थे। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए नोमान निवासी शाहजहां कालोनी लिसाड़ी गेट ने बताया कि उसने पाइप छत पर रखे एसी के काटे हैं। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। नौचंदी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद