फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of cornering and threatening on the way, and also opening fire in the village.

Meerut News: रास्ते में घेरकर धमकाया, गांव में भी फायरिंग करने का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of cornering and threatening on the way, and also opening fire in the village.
- पाली गांव में दो स्थानों पर छह राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के पाली गांव में रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही युवकों पर तमंचा दिखाकर धमकाने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर कब्जे में ले लिए हैं।

पाली निवासी अनिल ने हस्तिनापुर थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त विकास और मोनू के साथ बाइक से हस्तिनापुर से गांव लौट रहा था। आरोप है कि नंगला चांद रजबहे के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और तमंचा दिखाकर डराने-धमकाने लगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की। जिसमें दो युवक उसके गांव के हैं और एक किसी अन्य गांव का शामिल है।
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि गांव पहुंचने के बाद वह फायरिंग करने वाले एक युवक के घर शिकायत करने गया। इसी दौरान दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव में भी तीन राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पाली गांव में गोली चलने की सूचना नहीं मिली है। कुछ युवकों के बीच गाली-गलौज होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed