फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of cheating Rs 6 lakh in the name of admission in B.Sc Nursing

Meerut News: बीएससी नर्सिंग में दाखिले के नाम पर छह लाख की ठगी का आरोप

Sat, 17 Jan 2026 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 17 Jan 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 6 lakh in the name of admission in B.Sc Nursing
रुपये देने के बाद भी नहीं मिला प्रवेश, मांगने पर धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बिजनौर जिले के थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव माहुपुरा निवासी दीपक ने इस संबंध में सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे करीब छह लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन न तो प्रवेश कराया गया और न ही रकम वापस की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार बीएससी नर्सिंग में एडमिशन कराने के लिए उसने कुछ लोगों से संपर्क किया था। आरोप है कि संबंधित लोगों ने यूनिवर्सिटी में पक्का दाखिला कराने का दावा किया और इसके बदले उससे बड़ी रकम वसूल ली। समय बीतने के बाद भी जब प्रवेश की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि जब वह पैसे वापस मांगने पहुंचा, तो उसे जानकारी दी गई कि जिस व्यक्ति के माध्यम से सौदा तय हुआ था, उसकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसे उत्तराखंड के रुड़की स्थित एक अन्य संस्थान में भेजा गया, लेकिन वहां भी न तो प्रवेश मिला और न ही जमा की गई राशि लौटाई गई। दीपक का आरोप है कि लगातार पैसे की मांग करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उसने बताया कि रकम जुटाने के लिए उसे अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी। इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed