फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of breaking the relationship for not getting Rs 5 lakh and a Bullet

Meerut News: पांच लाख रुपये व बुलेट नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

मेरठ में एक परिवार ने दूल्हे पक्ष पर दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट मांगने तथा बेटी की फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Accused of breaking the relationship for not getting Rs 5 lakh and a Bullet

विस्तार

-पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर दिया शिकायत पत्र, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के एक युवक ने आरोपियों पर शादी में पांच लाख रुपये व बुलेट नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं लड़के पक्ष पर उनकी बेटी के फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को एक युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की सगाई तीन वर्ष पूर्व बिजनौर निवासी एक युवक से तय की थी। पीड़ित के अनुसार सगाई में लगभग दो लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी नवंबर 2025 में होनी तय हुई थी। कुछ दिन पूर्व पीड़ित पक्ष ने शादी दिए जाने वाले सामान के बारे में जानकारी की। आरोप है कि आरोपियों ने शादी के नाम पर एक बुलेट व पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने फोन पर अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि मंगेतर ने उनकी बेटी के फोटो एडिट किए और उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed