{"_id":"68acd2890af175ae270d50f0","slug":"accused-of-attempted-rape-and-murderous-attack-sent-to-jail-meerut-news-c-72-1-mct1011-139409-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार रात ई-रिक्शा चालक देवेंद्र निवासी परतापुर ने दिल्ली की महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोपियों से जान बचाने के लिए महिला ई-रिक्शा से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने रविवार रात आरोपी को पकड़ लिया।
दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि वह शनिवार को अपनी सहेली के कहने पर कंकरखेड़ा के खड़ौली में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद महिला वापस दिल्ली जाने के लिए हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। आरोप था कि आरोपी ई-रिक्शा चालक देवेंद्र महिला के पास पहुंचा था। महिला ने आरोपी से आनंद विहार छोड़ने के लिए कहा था।
इसी बीच आरोपी ने महिला से कुछ दूरी पर चलते ही दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पीड़िता आरोपी के चुंगल से छुटकर चलते ई-रिक्शा से कूद गई थी। सड़क पर गिरने के कारण महिला लहूलुहान हो गई थी। राहगिरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चार टीम गठित कर दी थी। पुलिस जांच के दौरान कपिल उर्फ नेता व प्रिंस नाम के दो युवकों के नाम भी प्रकाश में आए थे। रविवार को पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को ई-रिक्शा समेत शोभापुर फ्लाईओवर के पास से पकड़ लिया था। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य दोनों युवक जांच में शामिल है।