{"_id":"60088f118ebc3e2f7566b32a","slug":"accused-of-attack-on-police-preparing-to-surrender-laward-news-mrt521532261","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे पुलिस पर हमले के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे पुलिस पर हमले के आरोपी
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव में गोकशी के आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हुए पथराव और मारपीट के मामले में आरोपी कोर्ट जाने की तैयारी में है। वहीं पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
रुहासा गांव निवासी मुबस्सिर और मुख्खा गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। सोमवार को सकौती इंचार्ज सुखबीर सिंह टीम के साथ दोनों को पकड़ने गांव गए थे। टीम ने मुबस्सिर को हिरासत में ले लिया। तभी परिजनों ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने आधा दर्जन रिश्तेदार पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था, लेकिन बुधवार को भी आरोपी हाथ नहीं आ सके। इस मामले में मुख्य आरोपी मुबस्सिर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई है। एसएसआई महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पत्थर, फायरिंग करने वाले असलहे आदि बरामद किए जाएंगे।
हिरासत में लिए युवक की 25 जनवरी को परीक्षा
रुहासा गांव में पुलिस पर हमला करने के बाद पुलिस ने फलावदा थाना क्षेत्र के गगसोना निवासी एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर आरोपियों पर दबाव बना रही है। इनमें एक एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। इसकी 25 जनवरी केे गाजियाबाद में रेलवे की परीक्षा है। परिजन पुलिस से युवक को छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं।