{"_id":"6a493a817ab15cb15102a1cd","slug":"accused-in-gang-rape-case-absconding-police-raids-underway-meerut-news-c-73-1-mtd1003-107829-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
शुक्रवार को सरूरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने भाई के साथ मुंडाली में डेयरी संचालक रिजवान और उसके चचेरे भाई मारूफ के यहां भैंस का सौदा करने आई थी। आरोप है कि दोनों ने उसके भाई को हथियार के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
शनिवार को मुंडाली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिजवान और मारूफ की गिरफ्तारी के लिए उनके घर और डेयरी सहित कई स्थानों पर दबिश दी, मगर आरोपी नहीं मिल सके।
विज्ञापन
सीओ किठौर रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सबूतों के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आराेपियों की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- --