फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused in 1.37 crore fraud arrested

Meerut News: 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Accused in 1.37 crore fraud arrested
आरोपी के खिलाफ न्यायालय से हुआ था गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। व्यावसायिक ऋण लेने के बाद जमीन को कूटरचित दस्तावेज के जरिये दोबारा बेचकर बैंक से मिली रकम हड़पने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने वांछित न्यू आर्य नगर निवासी आरोपी अनिल कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 1.37 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

दिल्ली की एम्बिट फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत अधिकारी रोहित शर्मा ने मार्च 2026 को थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि अनिल कुमार और उसके साथियों ने व्यावसायिक ऋण के नाम पर कंपनी से 1.37 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण से संबंधित जमीन को कूटरचित और जालसाजी से तैयार किए गए दस्तावेज के माध्यम से दोबारा बेच दिया गया। इसके बाद बैंक से प्राप्त ऋण की रकम भी हड़प ली गई। प्राथमिकी दर्ज के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी अनिल को जेल चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed