{"_id":"5e74c96a8ebc3e7117046eff","slug":"accused-has-been-arrested-for-posting-objectionable-posts-against-pm-modi-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Fri, 20 Mar 2020 07:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:17 PM IST
सार
पीएम मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को राज्जुपुर गांव निवासी फरमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था। फोटो डाले जाने के कुछ देर बाद ही उस पर तरह- तरह के कमेंट आने लगे। जिसको लेकर कुछ भाजपाइयों ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की। कहा जा रहा है कि कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने फरमान को फोन कर फोटो हटाने को भी कहा, लेकिन उसके बावजूद उसने फोटो नहीं हटाई। जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली के एसएसआई ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि राज्जुपुर चौकी इंचार्ज सुभाष यादव की ओर से पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने के मामले में फरमान के विरुद्ध 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है, साथ ही उन्होंने बताया कि फरमान के पास से वो मोबाइल भी बरामद किया गया है जिससे उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त फोटो को अपलोड किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/