फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused giving threats in case of firing, appeal to SSP

Meerut News: फायरिंग के मामले में आरोपी दे रहे धमकी, एसएसपी से गुहार

Wed, 07 Jan 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Accused giving threats in case of firing, appeal to SSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला लालकुआं में एक मकान पर फायरिंग के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के कई दिन बाद भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में रोष है। बुधवार को पीड़ित परिवार के लोग एसएसपी से मिले और शिकायत देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित अजीम पुत्र मोबीन निवासी लालकुआं ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट पर टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर अजीम ने वह कमेंट हटा दिया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन पर धमकी दी और उसके घर के बाहर आकर फायरिंग की। अजीम की तहरीर पर थाने में तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो नामजद आरोपियों ने थाने में आत्मसमर्पण किया। इसके बावजूद मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने कस्बा चौकी प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद चौकी प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में लिया था लेकिन कार्रवाई छोड़ दिया। इसके बाद से आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकियां दे रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed