फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused cheated a student of five lakh in Meerut and gave her fake degree of BEMS

UP: पांच लाख लेकर छात्रा के हाथ में थमाई BEMS की फर्जी डिग्री, पीड़िता ने SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार

Mon, 09 Oct 2023 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Oct 2023 08:25 PM IST
सार

Meerut News : पांच लाख लेकर छात्रा के हाथ में BEMS की फर्जी डिग्री थमा दी गई। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Accused cheated a student of five lakh in Meerut and gave her fake degree of BEMS
पीड़ित छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा के साथ जालसाजों ने सिर्फ पांच लाख की ठगी ही नहीं की, बल्कि उसकी जिंदगी के तीन कीमती साल भी खराब कर दिए। डॉक्टर बनने का सपना लेकर हाथ में डिग्री लिए छात्रा जब रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने सीएमओ ऑफिस पहुंची तो उसके सपने चूर-चूर हो गए। जांच करने पर डिग्री फर्जी पाई गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिसौला बुजुर्ग गांव की रहने वाली सोफिया ने बताया कि उसने बीईएमएस का कोर्स करने के लिए सरधना के रहने वाले डॉ. जुबैर सैफी से संपर्क किया था। जहां आरोपी ने उसे हीरा हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम से एक फर्जी डिग्री कॉलेज में एडमिशन दिला दिया। तीन साल तक छात्रा से कोर्स की फीस के रूप में पांच लाख रुपये लिए गए। अलग-अलग स्थान पर छात्रा को एग्जाम दिलाए गए और डिग्री थमा दी गई। अब जब छात्रा अपने क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन का आवेदन करने सीएमओ ऑफिस पहुंची तो उसे पता चला कि उसकी डिग्री फर्जी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में शिकायत करने पर आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed