फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused carrying cattle in car arrested, accomplice absconded

Meerut News: गोवंश को कार में डालकर ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

Mon, 20 Mar 2023 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 20 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused carrying cattle in car arrested, accomplice absconded
मेरठ/ भावनपुर। गश्त के दौरान शनिवार रात भावनपुर थाना पुलिस ने गोवंश को कार में डालकर काटने के लिए ले जा रहे एक तस्कर इकरामुद्दीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार से पशु काटने के उपकरण, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद कुमार गौतम के अनुसार गश्त के समय किनानगर की ओर कुछ लोग एक गोवंश को काटने के लिए कार में डालकर ले जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने कार को रोक लिया। एक आरोपी उतरकर भाग निकला, जबकि एक आरोपी इकरामुद्दीन निवासी गांव जेई थाना भावनपुर को पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि कार के पीछे वाले हिस्से में गोवंश रस्सी से बंधा था।
विज्ञापन

--
गोतस्कर के खिलाफ 39 मुकदमे है दर्ज
थाना प्रभारी आनंद कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी इकरामुद्दीन के खिलाफ भावनपुर और इंचौली थाने में गुंडा एक्ट और गौवध निवारण अधिनियम के 39 मुकदमे दर्ज हैं। यह आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed