{"_id":"599ec6e54f1c1bb1398b4644","slug":"accused-brother-shot-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे आरोपी ने सगी बहन को मारी गोली, पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चल रहे आरोपी ने सगी बहन को मारी गोली, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
सगी बहन को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक परिवार के दो भाईयों में बृहस्पतिवार को ऐसा विवाद हुआ कि गोलियां चल गई। गोकशी मामले में फरार चल रहे युवक (सहसीन) ने अपने सगे भाई पर तमंचा तान दिया। वहीं विवाद बढ़ता देख बहन (आबिदा) दोनों भाईयों को समझाने के लिए बीच में कूद पड़ी। लेकिन, उसे क्या पता था कि उसकी मौत उसे पुकार रही हैं। बताया जाता है कि गोकशी मामले में आरोपी भाई ने जैसे ही गोली चलाई तो वह उसकी बहन को लग गई। अस्पताल ले जाते कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला मुजफ्फरनगर के पावली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
युवती की लाश देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। लेकिन वहीं गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई सहसीन मौके से फरार हो गया। खास बात यह है कि पुलिस पहले ही आरोपी की तलाश कर रही थी क्योंकि उसके खिलाफ गोकशी मामले में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/