{"_id":"5aeac84c4f1c1b5d098b7c8f","slug":"accused-attacked-the-soldier-at-meerut-pistol-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, पिस्टल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, पिस्टल लूटी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 03 May 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब और लाल घेरे में पीड़ित सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शराब से भरी कार छोड़कर भाग रहे माफिया का पीछा करते सिपाही पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। आरोपियों ने पिस्टल भी लूट ली। पुलिस फोर्स ने सिपाही को बंधनमुक्त कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिस्टल भी बरामद कर ली गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। टीपी नगर थाने के फैंटम सिपाही ललित ने दिल्ली की तरफ से आ रही शराब से लदी कार को रुकवाने की कोशिश की थी। कार में मौजूद शराब माफिया के साथी पीछे स्कूटी से आ रहे थे। इस बीच सिपाही ने कार को मंडी गेट पर रुकवाया तो चालक कार छोड़कर स्कूटी से साथी के साथ भाग निकला। उसका पीछा करते हुए सिपाही ने मेवला फाटक से बाइक से जा रहे रवि नाम के राहगीर की मदद ली। साईंपुरम निवासी रवि पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था। लेकिन पुलिस की मदद की बात पर पत्नी को वहीं छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें : मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव, हाथापाई कर युवक को छुड़ाया
विज्ञापन
सिपाही और रवि स्कूटी का पीछा करते मुकुट महल के पीछे बस्ती में घुसे तो उन पर हमला बोल दिया गया। रवि तो वहां से भाग निकला। लेकिन सिपाही को बंधक बनाकर सिर पर पत्थरों से वार किए गए। इस बीच सूचना पर इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा फोर्स लेकर बस्ती में पहुंचे और सिपाही को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गई। इंस्पेक्टर के अनुसार कार में 17 पेटी शराब थी। जो शराब सप्लायर रमेश प्रधान की है। वही गाड़ी से भागा था। पीछे से स्कूटी पर उसका साथी राजपाल आ रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रमेश की तलाश चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/