{"_id":"61b10b41aa9826087b063182","slug":"accused-arrested-in-electricity-tower-parts-theft-case-two-accused-of-robbery-and-robbery-in-factory-also-caught-kithor-news-mrt568218384","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत टॉवर के पार्ट्स चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, फैक्टरी में डकैती और लूट के दो आरोपी भी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत टॉवर के पार्ट्स चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, फैक्टरी में डकैती और लूट के दो आरोपी भी पकड़े
विज्ञापन

खरखौदा। बुधवार को खरखौदा पुलिस ने गांव पीपली खेड़ा के जंगल में विद्युत टावरों से चोरी किए गए पार्ट्स के साथ दबोचे गए एक आरोपी सहित अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को जेल भेजा है।
मंगलवार को खरखौदा पुलिस ने गांव पीपली खेड़ा से एक युवक को रिक्शा में लदे विद्युत टावर के पार्ट्स के साथ दबोचा। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ट्रांसमिशन के जेई नितिन श्याम ने बताया कि 32 केवी की लाइन पीपली खेड़ा से निकलते हुए मुंडाली होते हुए नंगली किठौर पहुंच रही है। उसके कई टावरों से प्रतिदिन पार्ट्स चोरी हो रहे हैं। इस मामले में जेई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त लाइन के टावरों से उसने ही पार्ट चोरी किए थे। आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी पीपली खेड़ा हाल पता मेरठ बताया। पुलिस का दावा है कि टावरों के पार्ट्स का वजन करीब चार क्विंटल है।
वहीं, पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले 27 दिसंबर की रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब के भाई अयूब अली की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में डकैती डालने के मामले में फरार आरोपी मोहम्मद आरिफ पुत्र निजामुद्दीन निवासी बिहार हाल पता नोएडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने 30 अक्तूबर को गांव धनोटा निवासी युक्ति प्राची पुत्री नवाब से हुई मोबाइल व नकदी लूट मामले में आरोपी चांद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर नकदी व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में आमिर पुत्र इसरार निवासी लिसाड़ी गेट अभी फरार चल रहा है।