फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested in electricity tower parts theft case, two accused of robbery and robbery in factory also caught

विद्युत टॉवर के पार्ट्स चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, फैक्टरी में डकैती और लूट के दो आरोपी भी पकड़े

Thu, 09 Dec 2021 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in electricity tower parts theft case, two accused of robbery and robbery in factory also caught
विद्युत टॉवर के पार्ट्स चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, फैक्टरी में डकैती और लूट के दो आरोपी भी पकड़े
विज्ञापन

खरखौदा। बुधवार को खरखौदा पुलिस ने गांव पीपली खेड़ा के जंगल में विद्युत टावरों से चोरी किए गए पार्ट्स के साथ दबोचे गए एक आरोपी सहित अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को जेल भेजा है।
मंगलवार को खरखौदा पुलिस ने गांव पीपली खेड़ा से एक युवक को रिक्शा में लदे विद्युत टावर के पार्ट्स के साथ दबोचा। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ट्रांसमिशन के जेई नितिन श्याम ने बताया कि 32 केवी की लाइन पीपली खेड़ा से निकलते हुए मुंडाली होते हुए नंगली किठौर पहुंच रही है। उसके कई टावरों से प्रतिदिन पार्ट्स चोरी हो रहे हैं। इस मामले में जेई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त लाइन के टावरों से उसने ही पार्ट चोरी किए थे। आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी पीपली खेड़ा हाल पता मेरठ बताया। पुलिस का दावा है कि टावरों के पार्ट्स का वजन करीब चार क्विंटल है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले 27 दिसंबर की रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब के भाई अयूब अली की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में डकैती डालने के मामले में फरार आरोपी मोहम्मद आरिफ पुत्र निजामुद्दीन निवासी बिहार हाल पता नोएडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने 30 अक्तूबर को गांव धनोटा निवासी युक्ति प्राची पुत्री नवाब से हुई मोबाइल व नकदी लूट मामले में आरोपी चांद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर नकदी व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में आमिर पुत्र इसरार निवासी लिसाड़ी गेट अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed