{"_id":"6a3aa170d57ab04e610f3967","slug":"accused-arrested-for-withdrawing-pension-using-forged-documents-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105995-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेंशन निकालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेंशन निकालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मां की मौत के बाद भी कई साल तक पेेंशन निकालता रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना दौराला पुलिस ने अपनी मृतक मां के नाम पर फर्जी जीवित प्रमाण पत्र बनवाकर वर्षों तक पेंशन निकालने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहपुर जदीद गांव निवासी प्रेम सिंह को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने अपनी मां शांति देवी की मृत्यु के बाद भी उन्हें जीवित दर्शाते हुए फर्जी जीवित प्रमाण पत्र तैयार कराया और स्वतंत्रता सेनानी पेंशन सहित अन्य लाभों की राशि बैंक खाते से निकलवाता रहा। मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक द्वारा की गई थी, जिसके आधार पर दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। तभी से आरोपी वांछित चला आ रहा था।
मंगलवार सुबह पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।