फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for raping a teenage girl.

Meerut News: किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a teenage girl.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया वह तीन अगस्त को हरिद्वार गया हुआ था। इस दौरान पत्नी व 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। पुत्री रात्रि में छत पर सो रही थी। तभी गांव का आरोपी समर मकान की छत पर पहुंचा और सो रही पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के चीखने की आवाज सुनकर पत्नी छत पर पहुंची तो उक्त आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुए भाग गया।
विज्ञापन

पत्नी ने फोन द्वारा पुत्री के साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।------------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed