{"_id":"6ab934b8b227c2b7910fef0a","slug":"accused-arrested-for-raping-a-minor-search-for-co-accused-underway-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108848-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, सह-आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, सह-आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में शनिवार को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी कामिल ने अपनी सह-अभियुक्त आसमीन की मदद से उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी कामिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना का किसी से जिक्र करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के चलते नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता के पिता ने इस बात की शिकायत आरोपी कामिल के परिजनों से की, तो उन्होंने कोई पछतावा जताने के बजाय उल्टे पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कामिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उससे जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल सह-आरोपी आसमीन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
-- -- -- -