फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for rape and forcing to convert to marriage

Meerut News: छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for rape and forcing to convert to marriage
शामली। झिंझाना क्षेत्र निवासी छात्रा से पहचान छिपाकर दोस्ती करने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने के आरोपी जाकिर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चार दिन पहले छात्रा ने झिंझाना थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि जिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र निवासी जाकिर अंसारी ने उससे हिंदू नाम जैकी बताकर दोस्ती की। छात्रा दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। ट्रेन से दिल्ली आते-जाते समय जाकिर अंसारी ने उससे दोस्ती की थी। इसके बाद उसके दिल्ली स्थित कमरे पर जाकर शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो व फोटो बनाए और उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। छात्रा के इंकार करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपी युवक की दो बहनों, मां, भाई व एक अन्य मित्र के अलावा बागपत की महिला जाट महासभा की पूर्व जिलाध्यक्ष अंजू खोखर के खिलाफ फोन व मैसेज कर दबाव बनाने की कोशिश करने के आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी सात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बुधवार को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed