{"_id":"6a2c2604713886c1c20ebf06","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-from-a-fruit-vendor-and-assaulting-him-meerut-news-c-72-1-mct1011-154624-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फल विक्रेता से रंगदारी मांगने व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फल विक्रेता से रंगदारी मांगने व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना पुलिस ने फल विक्रेता अशरफ से रंगदारी मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी केसरगंज निवासी सलमान भारती को गिरफ्तार कर लिया।
रेलवे रोड क्षेत्र के पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम निवासी अशरफ ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी मेहताब सिनेमा के पास में फल की दुकान है। केसरगंज बर्फ वाली गली निवासी सलमान भारती काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था। आरोपी उनसे बिना पैसे दिए हजारों रुपये के फल लेकर चला जाता था। विरोध करने पर आरोपी उन पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देता था। आरोपी उनसे और उनके पुत्र अनस से रंगदारी मांगता था। आरोप है कि उसने 55 सौ रुपये रंगदारी के रूप में वसूल लिए थे और कई बार मुफ्त में फल भी ले गया था। 10 जून की रात सलमान भारती ने अनस से फिर फल मांगे। मना करने पर उसने हमला कर मारपीट की। हमले में बेटा चोट लगने से घायल हो गया था। शिकायत के आधार पर सदर बाजार थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।