{"_id":"6abd32c099d052981e01d7d8","slug":"accused-arrested-and-sent-to-jail-for-brandishing-a-pistol-during-an-altercation-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106505-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मारपीट के दौरान तमंचा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मारपीट के दौरान तमंचा लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव में मारपीट के दौरान तमंचा लहराने के आरोपी साहिब उर्फ सब्बू को सकौती चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के बाद पूछताछ की और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि 19 सितंबर को रुहासा गांव निवासी अहसन और पड़ोसी अब्दुल आहद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान अहसन के चचेरे भाई साहिब उर्फ सब्बू ने मौके पर पहुंचकर तमंचा लहराया था। तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दौराला थाने पर 20 सितंबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी साहिब उर्फ सब्बू को सकौती-रुहासा मार्ग से पकड़ लिया। को पकड़ लिया। पुलिस ने निशानदेही पर घर से तमंचा बरामद किया।