फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused accused of forcibly marrying a minor, minor in custody of accused

Meerut News: नाबालिग से जबरन शादी करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया

Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused accused of forcibly marrying a minor, minor in custody of accused
- किशोरी के दादा ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई का मिला आश्वासन
विज्ञापन

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने 15 वर्षीय नाबालिग पोती से जबरन शादी करने और उसे बंधक बनाकर घर में कैद रखने का आरोप लगाकर एक युवक के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को शिकायत पत्र दिया। बुजुर्ग को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बुजुर्ग के मुताबिक उनके गांव का ही आरोपी उनकी पोती के पीछे काफी समय से पड़ा हुआ था। वह पोती पर शादी का दबाव बना रहा था। इस मामले में पूर्व में दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी। इसके बावजूद 14 नवंबर को वह पोती को बहलाकर ले गया था। आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन शादी कर ली। शादी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।फोटो देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे। यहां उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। बुजुर्ग ने एसएसपी से पोती को बंधन मुक्त कराने और नाबालिग से जबरन शादी करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed