फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of son's murder: Mother appeals to SSP for justice.

Meerut News: बेटे की हत्या का आरोप, मां ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Thu, 11 Jun 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Accusation of son's murder: Mother appeals to SSP for justice.
- थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र की महिला नील प्रभा ने अपने इकलौते बेटे वंश (15) की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 28 मई को घर से दोस्तों के साथ जाते समय उनके बेटे के बैग में 10 हजार रुपये थे। पैसों के लालच में दोस्तों ने उसके बेटे की गंग नहर में डूबा कर हत्या कर दी। जबकि थाना जानी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। साथ ही एक पुलिसकर्मी पर परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया है।
मलियाना के होली चौक निवासी नील प्रभा उर्फ गुड्डी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनका पुत्र वंश कुशवाहा नौवीं कक्षा का छात्र था। वह एक फैक्टरी में काम भी करता था। 28 मई को उनका बेटा अपने दो दोस्तों के साथ भोला की झाल पर गया था। बेटे ने एक घंटे में वापस लौटने की बात कहीं थी। कुछ समय बाद दोस्तों ने पीड़िता को घर पहुंचकर सूचना दी कि वंश की भोले की झाल में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उन्हें शुरू से ही बेटे की मौत पर संदेह है। बेटे के बैग में रखे 10 हजार रुपये भी गायब थे। उन्होंने दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए थाना जानी पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने तीन जून को एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की थी, जिसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद जानी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed