{"_id":"6a6b7c744e716e2e4906d878","slug":"accusation-of-making-racist-remarks-and-death-threats-in-a-whatsapp-group-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108119-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्हाट्सएप ग्रुप में नस्लीय टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्हाट्सएप ग्रुप में नस्लीय टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव सेतकुआ निवासी सियानंद नागर ने गांव के एक व्यक्ति पर व्हाट्सएप ग्रुप में नस्लीय व आपत्तिजनक टिप्पणी करने, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए खरखौदा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायतें की थीं, जिसके चलते कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं।
प्राथमिकी के अनुसार 14 जून 2026 को ग्राम पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में रविन्द्र उर्फ पप्पू गुर्जर ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील भाषा का प्रयोग किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने गांव के लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का भी प्रयास किया। सियानंद नागर ने तहरीर के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-- -- -- -- -- -- -- -
खरखौदा। गांव सेतकुआ निवासी सियानंद नागर ने गांव के एक व्यक्ति पर व्हाट्सएप ग्रुप में नस्लीय व आपत्तिजनक टिप्पणी करने, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए खरखौदा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायतें की थीं, जिसके चलते कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं।
प्राथमिकी के अनुसार 14 जून 2026 को ग्राम पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में रविन्द्र उर्फ पप्पू गुर्जर ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील भाषा का प्रयोग किया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने गांव के लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का भी प्रयास किया। सियानंद नागर ने तहरीर के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन