फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of love jihad, activists created ruckus

लव जिहाद का आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 05 Aug 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accusation of love jihad, activists created ruckus
घटनास्थल पर पुलिस मामले की जानकारी लेते हुए। (बहसूमा) - फोटो : संवाद
दौराला। सकौती में कहासुनी के बाद पत्नी के साथ मारपीट कर कार सवार उसे छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला से पूछताछ की तो दोनों अलग-अलग समुदाय के निकले। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने महिला को थाने ले जाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

खतौली के बजरंग दल के नगर संयोजक चंद्रपाल, आरएसएस के अखिल सोमवार को सकौती आए थे। बताया कि सकौती में एक कार सवार रुका और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। युवक अपनी पत्नी को टक्कर मारकर कार लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जानकारी की तो महिला ने बताया कि वह हस्तिनापुर की रहने वाली है। उसका सरधना निवासी मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले युवक उसे अपने साथ ले गया और देवबंद में धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रह रहे थे। सोमवार को वह दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

दोनों कार्यकर्ता महिला को साथ लेकर थाने पहुंचे और अन्य कार्यकर्ताओं को कॉल कर सूचना दी। मौके पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस महिला के बयान दर्ज कर रही है। इस दौरान जितेंद्र कांबोज, विवेक, माधव, शेखर, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। अभी महिला ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed