{"_id":"6a4e74cf86d93b2cdf0a1df1","slug":"accusation-of-issuing-a-death-threat-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112913-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी विधवा महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली-गलौज, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कपसाड़ निवासी सीमा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति अजय की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि उसके ससुराल वाले आए दिन उसके तथा उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह जब अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्से की मांग करती है तो आरोपी उसे हिस्सा देने से इन्कार कर देते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहते हैं कि यदि उसने हिस्सा मांगा तो उसे और उसके बच्चों को भी जान से मार देंगे। महिला ने तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपी उसके और उसके बच्चों के साथ किसी भी समय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।