फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of coercing a female student into religious conversion by misleading her.

Meerut News: छात्रा को बहकाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

Mon, 27 Jul 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Accusation of coercing a female student into religious conversion by misleading her.
आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा को झांसे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना मवाना क्षेत्र के ग्रामीणा ने एक युवक पर उसकी 19 वर्षीय भतीजी को बहका-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी युवक उनकी भतीजी पर जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव बना रहा है। यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब परिजनों ने छात्रा के गंगानगर में देखा।
पीड़ित ने मवाना थाने पर पर दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एलएलबी की छात्रा है। परिजनों ने गंगानगर में एक कॉलेज के पास एक युवक के साथ उसे देखा। पूछताछ में पता चला कि युवक ने पहले अपना नाम दीपक बताकर छात्रा को झांसे में लिया है। आरोप है कि युवक छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बना रहा है। स्थानीय हिंदू संगठनों ने भी इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले की जांच जारी
राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के विनोद गुप्ता, अंकुर सैनी, राजेश शर्मा और ज्ञानेंद्र अग्रवाल पीड़ित के साथ थे। इन संगठनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed