{"_id":"5971b0a34f1c1b20068b4740","slug":"accusation-of-carrying-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बहला कर ले जाने वाले बसपा नेता गौहर इकबाल की पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बहला कर ले जाने वाले बसपा नेता गौहर इकबाल की पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
गौहर इकबाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता गौहर इकबाल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मंझौला बिल्लौंच निवासी गौहर इकबाल के विरुद्ध एक महिला ने बृहस्पतिवार देर शाम अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि 16 जुलाई को शाम चार बजे उसकी पुत्री घर से दवा लेने गई थी। इस दौरान गौहर इकबाल अपने ड्राइवर मंसूर के सहयोग से उसकी पुत्री को फुसलाकर ले गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। आशंका है कि बसपा नेता युवती को लेकर कहीं दूर निकल गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि गौहर इकबाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बसपा के कद्दावर नेताओं में गिनती होती है इकबाल की
गौहर इकबाल की गिनती बसपा के कद्दावर नेताओं में होती है। बसपा में वह जिला महासचिव के साथ ही जोनल और मंडल कोआर्डिनेटर के पद पर रह चुका है। विधानसभा चुनाव में वह नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है। गांववालों ने बताया कि गौहर इकबाल के कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी काफी दिनों से उसके साथ नहीं रहती। जिस युवती को वह भगाकर ले गया है उसकी उम्र गौहर इकबाल से काफी कम है और उसके घर काफी आना जाना था। युवती ने गौहर इकबाल के कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
पहले भी शिक्षिका से अश्लील हरकतें करने के लगे हैं आरोप
गौहर इकबाल का उसके गांव मंझौला में इंटरमीडिएट कॉलेज है। वर्ष 2008 में उसके स्कूल में पढ़ाने वाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका ने उस पर कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। यह मामला काफी तूल पकड़ा था। इस मामले हिंदू संगठनों द्वारा मुरादाबाद मार्ग पर जाम भी लगाया गया था। इस मामले में गौहर इकबाल के विरुद्ध शिवाला कलां थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, लेकिन उस समय प्रदेश में बसपा की सरकार होने के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।