फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of 12 lakh fraud under the pretext of selling a house.

Meerut News: मकान बेचने के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप

Fri, 19 Jun 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accusation of 12 lakh fraud under the pretext of selling a house.
- पीड़ित की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पीड़ित इमरान अहमद ने आठ आरोपियों पर मकान बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिसाड़ी गेट निवासी मोहमद फुरकान, तरुन्नम, मोबीन, यामीन, रेशमा, इरफान, वसी व एक निजी फाइनेंस के प्रबंधक जागृति विहार निवासी परवेज पर प्राथमिकी दर्ज की है।
चमन कॉलोनी निवासी इमरान अहमद ने शुक्रवार को लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने गुलिस्ता गार्डन कॉलोनी स्थित एक मकान खरीदने के लिए मोहम्मद फुरकान से 23.60 लाख रुपये में सौदा किया था। मई 2025 को हुए इकरारनामे के तहत उन्होंने पहले 2.60 लाख रुपये बयाने के रूप में दिए। इसके बाद आरोपी ने खुद को गुर्दे की बीमारी से पीड़ित बताते हुए इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता बताई, जिस पर विभिन्न तिथियों में और धनराशि ली गई।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार अगस्त 2025 तक वह आरोपी को 6.11 लाख रुपये दे चुका था। इसी दौरान फुरकान और उसके परिजनों ने बताया कि मकान पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी का ऋण चल रहा है। ऋण समाप्त होने पर संपत्ति के मूल दस्तावेज मिलने का भरोसा दिलाया गया। इस पर इमरान ने कंपनी में जाकर करीब 5.89 लाख रुपये का बकाया ऋण भी अपने स्तर से जमा करा दिया। आरोप है कि ऋण चुकाने के बाद जब वह दस्तावेज लेने फाइनेंस कंपनी पहुंचे तो पता चला कि ऋण के लिए संबंधित संपत्ति बंधक ही नहीं रखी गई थी। इससे उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed