{"_id":"69dc0c6b5585f699080fff9b","slug":"according-to-the-scriptures-bhaktamar-stotra-has-immense-powers-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1158377-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रों के अनुसार भक्तामर स्तोत्र में हैं अपार शक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रों के अनुसार भक्तामर स्तोत्र में हैं अपार शक्तियां
विज्ञापन
असौड़ा हाउस जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम।
- फोटो : SAMVAD
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर महाअर्चना का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत सात वर्षों से निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न कराया जा रहा है। इस वर्ष इसे कराने का सौभाग्य पंकज जैन, वैशाली जैन, तेजस जैन और निहारिका जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या के समय जैन मंदिर की वेदी में यह महाअर्चना हुई। वेदी में अतिशयकारी आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा विराजमान है। शास्त्रों के अनुसार इस स्तोत्र में अपार शक्तियां निहित हैं। इसमें भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और दिव्य शक्तियों का विस्तार से वर्णन किया गया है।
अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में वेदी के समक्ष संस्कृत भाषा में भक्तामर स्तोत्र के अड़तालीस श्लोकों का उच्चारण किया गया। प्रत्येक श्लोक के साथ स्वास्तिक मंडल पर 48 दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान विनोद जैन ने जयकारों के साथ नृत्य करते हुए दीपक स्थापित कराए। इस अवसर पर नवीन, मयंक, संजय, तेजस, अतुल, जिनेंद्र, वीरेश, सौरभ, उषा, निहारिका, पूजा, अविशी, रितु, अनिता और नीलम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।