फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accidents in UP and 13 people die, many injured

यूपी में हादसों का कहर, दंपति समेत 13 लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Mon, 27 Aug 2018 01:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Aug 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
accidents in UP and 13 people die, many injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में रक्षाबंधन पर सड़कों पर वाहनों की भारी आवाजाही, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से जिले में हुए कई हादसों में दंपति और मां-बेटे सहित 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं बागपत में भी दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन

 
नूरपुर मार्ग पर रविवार शाम पांच बजे हुई बाइक व कार की भिड़ंत में बाइक पर सवार वीर सिंह निवासी पावटी और उनकी पत्नी बबली की मौत हो गई। यह दोनों बाइक से रक्षाबंधन पर राखी बांधकर ससुराल से घर लौट रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में नहटौर मार्ग पर गांव फुलसंदा के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार प्रवेंद्र (22) निवासी शेखपुरा तुर्क, उनकी मां आदेश देवी और कार में सवार गांव नरैनी निवासी फातमा (50) पत्नी शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार शफीक, उसी के गांव की खतीजा व उसका पति अयूब घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। बाद में कार भी पलट गई। पैजनिया व खासपुरा के बीच आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर में आठ साल की बालिका नंदा की मौत हो गई। नंदा अपने पिता सलीम निवासी रवाना शिकारपुर के साथ बाइक पर जा रही थी। सलीम का भतीजा और दूसरी बाइक पर सवार लोग भी हादसे में घायल हो गए हैं। नजीबाबाद में मोहल्ला मुगलूशाह निवासी अजीम (7) पुत्र नाजिम की ई रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। किरतपुर में नजीबाबाद मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गांव खटाई निवासी फरमान (22) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

    
इसके अलावा आमने-सामने से बाइकों के टकराने से नजीबाबाद में एक युवक शादाब निवासी नरायणपुर की जान चली गई। हल्दौर में कार और बाइक की टक्कर में अरविंद निवासी नगली पटवाई और संटू लाड़नपुर की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस की टक्कर से दो  सगे भाइयों की मौत

accidents in UP and 13 people die, many injured
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत-छपरौली मार्ग पर रविवार सुबह हलालपुर मंदिर के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे में सात बस यात्रियों को भी चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। रक्षाबंधन के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 

सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी राज सिंह (50) एवं कर्ण सिंह (35) पुत्र रामकिशन रविवार की सुबह बाइक से छपरौली किसी काम से आए थे। करीब नौ बजे दोनों भाई घर लौट रहे थे, इसी दौरान वे हलालपुर मंदिर के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने घायल कर्ण सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की खबर लगते ही यहां पहुंचे परिजन उसे सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed