फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accidents happening on the side road of the decaying flyover

Meerut News: खस्ताहाल फ्लाईओवर के साइड मार्ग पर हो रहीं दुर्घटनाएं

Mon, 10 Jul 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 10 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accidents happening on the side road of the decaying flyover
नजीबाबाद नगर सीमा और उससे जुड़े क्षेत्र में पांचों फ्लाईओवर के साइड मार्ग खस्ताहाल है। बदहाल संपर्क मार्ग पर वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोनिवि, सेतु निगम और प्रशासन की उदासीनता से नागरिकों में रोष है।
विज्ञापन

नगर की आबादी के बीच स्थित डबल फाटक फ्लाईओवर के दोनों ओर गुरुद्वारा तिराहे से तहसील तक संपर्क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों और संपर्क मार्ग में वर्षा का पानी भरने से दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। फ्लाईओवर के साइड मार्ग के गड्ढों से अनियंत्रित होकर ई-रिक्शाओं के गिरने से कई महिलाओं और स्कूली बच्चे घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के संपर्क करने पर सेतु निगम, लोनिवि और नगर पालिका परिषद निर्माण इकाई खस्ताहाल संपर्क मार्ग को एक-दूसरे विकास का बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे के निकट पुलिया क्षेत्र में संपर्क मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। भारत सिनेमा फ्लाईओवर, जलालाबाद फ्लाईओवर और सेंट मेरिज फ्लाईओवर के संपर्क मार्ग भी गड्ढायुक्त और बदहाल हैं। इन संपर्क मार्गों पर आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों अश्वनी वशिष्ठ, रवि वर्मा, मो. हनीफ, सरदार लाल सिंह, मो.शहजाद, मो. राशिद ने प्रशासन से फ्लाईओवर संपर्क मार्ग को जनहित में दुरुस्त कराने की मांग की है।


- वर्षा के दौरान फ्लाईओवर संपर्क मार्ग के गड्ढे गहरे हुए हैं। संपर्क मार्गों को समतल कराने के लिए लोनिवि एक्सईएन से वार्ता की जाएगी। जल्द जनहित में मार्ग के गड्ढों को समतल कराया जाएगा। - विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed