{"_id":"6429ea481fbb277ec600dc34","slug":"accident-with-stolen-creta-car-from-gurugram-accused-fled-leaving-the-car-sardana-news-c-14-1-177560-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुुरुग्राम से चोरी क्रेटा कार से हुआ हादसा, कार छोड़ भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुुरुग्राम से चोरी क्रेटा कार से हुआ हादसा, कार छोड़ भागे आरोपी
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। गुरुग्राम से चोरी क्रेटा कार ने मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पोहल्ली के पास सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार मौके पर छाेड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह खोखा मालिक ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कार सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस कार को थाने ले आई।
रविवार सुबह पोहल्ली गांव निवासी चिरंजीलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका मेरठ-करनाल हाईवे किनारे पोहल्ली में लकड़ी का खोखा रखा हुआ है। शनिवार देर रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने खोखे में टक्कर मार दी, जिससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस कार को थाने ले आई और जांच पड़ताल शुरू की। क्षतिग्रस्त कार की तलाशी लेने पर उसमें एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखा मिला, जिस पर संपर्क करने पर पता लगा कि कार हरियाणा के गुरुग्राम से बीती 30 मार्च की रात को चोरी की गई थी। कार मिलने की सूचना पर गुरुग्राम पुलिस सरधना थाने पहुंची और कार अपने साथ ले जाने की बात कही। लेकिन सरधना थाने में हादसे का मुकदमा लिखे जाने के चलते कार सुपुर्द नहीं की गई।
वहीं, कार मालिक कन्हैया भीमराव मोहरकर ने बताया कि गुरुग्राम से कार चोरी करने बदमाश यहां लेकर आ गए। बताया गया कि हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में कार के आगे के एयरबैग भी खुल गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार स्टार्ट नहीं हुई। चोर पकड़े जाने के डर से घायल अवस्था में ही कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि खोखा मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।