{"_id":"65b607c9baaa4d803d0c21b6","slug":"accident-sleeping-paralysis-patient-died-after-lighting-the-heater-kaliram-was-burnt-more-than-80-percent-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: हीटर जलाकर सो रहे पैरालिसिस के मरीज की मौत, 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे कालीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: हीटर जलाकर सो रहे पैरालिसिस के मरीज की मौत, 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे कालीराम
Sun, 28 Jan 2024 01:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:22 PM IST
सार
मेरठ के पूर्वी कल्याण नगर निवासी कालीराम के घर के सभी सदस्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। वहीं पैरालिसिस के मरीज कालीराम अपने कमरे में हीटर जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान चादर ने आग पकड़ ली और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के पूर्वी कल्याणनगर में शनिवार को एक घर में हीटर जलाकर सो रहे पैरालिसिस (पक्षाघात) के मरीज कालीराम आग लगने से 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक पूर्वी कल्याण नगर निवासी कालीराम के घर पर एक कार्यक्रम चल रहा था। सभी इस कार्यक्रम में व्यस्त थे। कालीराम कमरे में हीटर जलाकर सो रहे थे।
इसी दौरान हीटर से एक चादर में आग लग गई और फिर फैल गई। जब तक परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तब तक कालीराम 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नौचंदी थाना प्रभारी का कहना है कि हीटर से ही घर में आग लगी थी। इसमें कालीराम बुरी तरह झुलस गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बहुत अधिक झुलसने से उनकी मौत हुई है।
एक सप्ताह पहले होमगार्ड की हुई थी मौत
इससे पहले जयदेवी नगर में भी हीटर जलाकर सो रहे होमगार्ड की भी मौत हो गई थी। वह भी हीटर से आग लगने के बाद बुरी तरह झुलस गए थे। हीटर से आग के बाद रसोई गैस सिलिंडर में भी धमाका हुआ था। इससे 10 अन्य लोग झुलस गए थे।
हीटर जलाएं तो रहें सावधान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय का कहना है कि घर में हीटर या अंगीठी जलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। अक्सर हीटर या अंगीठी जलाकर सोने के बाद ही ऐसे हादसे होते हैं। इसीलिए यही प्रयास करें कि कमरा गर्म होने के बाद हीटर या अंगीठी का बद कर दें। इसके बाद ही सोएं।