फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accident on National highway 235, UP

यूपी: पिकअप में कैंटर ने टक्कर मारी, शादी से लौट रहे नौ लोगों की मौत, 20 घायल   

Mon, 22 Jul 2019 09:37 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Accident on National highway 235, UP
हादसा - फोटो : ANI

पिकअप वाहन में सवार होकर शादी से गांव लौट रहे नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। सादिकपुर गांव के पास पिकअप वाहन में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप दूर जाकर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हैं, उन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलफशा की रविवार को शादी थी। मेरठ जिले के नंगला गांव से बरात आई थी। उन्होंने बुलंदशहर रोड हापुड़ स्थित वंश गार्डन में समारोह आयोजित किया था। शादी में शामिल होने उनके गांव से परिवार के कई लोग आए थे। खाना खाकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार होकर लोग गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर की पिकअप से भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। नौ लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देवनंदिनी अस्पताल के डॉक्टर श्याम ने इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। 20 से ज्यादा घायलों का उपचार चल रहा है। मरने वालों के परिवार के सदस्य आदिल को भी चोटिल होने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदिल ने बताया कि उसके ताऊ की बेटी का विवाह समारोह था। इसमें वह लोग शामिल होने गए थे। हादसे के बाद कोहराम मच गया।


वीभत्स हादसा, घायलों को निकालने में छूटे पसीने 

देर रात हुआ हादसा इतना वीभत्स था कि मौके पर पहुंचे पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। चारों तरफ घायल और खून बिखरा था। चीख-पुकार मची थी। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। हर तरफ से मदद की पुकार की जा रही थी। पुलिस को भी घायलों को गाड़ी के नीचे से निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

काफूर हो गईं खुशियां

गुलफाम की शादी के लिए परिवार में करीब दो माह से तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग उसकी शादी को लेकर बेहद खुश थे। धूमधाम से हुई शादी में लोग जश्न मना रहे थे कि इसी बीच हादसे की खबर पहुंच गई। मौत की सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। डीजे बंद करा दिया गया। शादी में शामिल लोग घायलों को देखने घटना स्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed