फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident on highway: Compounder riding a bike dies after being hit by a bus, driver absconded

हाईवे पर हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार कंपाउंडर की मौत,चालक बस लेकर फरार

Thu, 27 Jun 2024 02:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jun 2024 02:55 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार कंपाउंडर की दर्दनाक माैत हो गई। वहीं आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। युवक की माैत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Accident on highway: Compounder riding a bike dies after being hit by a bus, driver absconded
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार रात सड़क हादसे में बस की टक्कर से एक बाइक सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हाईवे स्थित पठानपुरा गांव निवासी सतवीर ने बताया कि उसका बेटा वैभव एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर था। बुधवार रात वैभव अपने भाई उमंग के साथ बाइक से सवार होकर वापस गांव आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने बेटे वैभव को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कातिल भाई गिरफ्तार, पति पर जाए हत्या का शक, इसलिए रचा खाैफनाक षड्यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक कई फीट ऊपर हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से युवक लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भाई को घायल अवस्था में देख उमंग की हालत खराब हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

पुलिस में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed