फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident on Delhi-meerut highway, veterinary doctor died and his fellow injured in an

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दस टायरा ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पशु चिकित्सक की मौत, चालक घायल

Mon, 02 Dec 2019 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Dec 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
accident on Delhi-meerut highway, veterinary doctor died and his fellow injured in an
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन और मृतक चिकित्सक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली देहरादून हाईवे पर रविवार देर रातमेरठ की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अपने आगे चल रहे दस टायरा ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार पशु चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक मामूली घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  रुड़की डोरली नाले के पुल पर देर-रात मेरठ की तरफ से आ रही तेज गति से कार अपने आगे चल रहे दस टायरा ट्रक के ड्राइवर साइड की तरफ से जा घुसी। कार के अंदर दो लोग सवार थे।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार डाक्टर नीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गोलू मामूली रूप से घायल हुआ, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक डाक्टर नीरज के शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया  और घायल गोलू को मोदीपुरम एसडीएस अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गये। 

बताया गया कि यहां घायल चालक गोलू मौका पाकर अस्पताल से भाग निकला। एस ओ पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि मृतक नीरज पशुओं के डाक्टर थे। वह मोहनपुरी  क्षेत्र के रहने वाले थे।

उनका सोफिया सकूल के पास मार्केट में अपना क्लीनिक था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटी हैं। कार चालक गोलू मृतक का दोस्त बताया गया है जिसकी आज शादी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed