दर्दनाक हादसा: आपस में भिड़ीं तेज रफ्तार बाइकें, पांच साल के बच्चे समेत चार की मौत, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शनिवार सुबह पांच साल के मासूम समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिक्षितगढ़ में सड़क पर आ रही तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार परिक्षितगढ़ के चितवाना इंटर कॉलेज के नजदीक क्षेत्र निवासी एक महिला अपने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी को लेकर अपने भांजे के साथ बाइक पर दवा लेकर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक चितवाना इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे थे कि कुछ ही दूरी पर दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टककर हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक छात्र की भी हादसे में मौके पर ही मौत हुई है। मृतक महिला की तीन साल की बेटी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं छात्रों और महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर घायल एक छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एक साथ तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।