Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Sardhana caused by a hanging wire; questions raised about the electricity department

Meerut News: सरधना में लटकते तार से हादसा, विद्युत निगम पर सवाल

Sat, 07 Nov 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Accident in Sardhana caused by a hanging wire; questions raised about the electricity department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पाथौली मार्ग पर ईकड़ी गांव के पास एक हादसा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाने वाली बिजली लाइन के तार नीचे लटकने को हादसे की वजह बताया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में ग्रामीण बिजली के तारों के नीचे लटकने की समस्या उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों तक जाने वाली बिजली लाइनों का लंबे समय से उचित रखरखाव नहीं हुआ। कई स्थानों पर तार काफी नीचे लटके हैं। शिकायतों के बावजूद कर्मचारी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। ग्रामीणों के अनुसार, समय पर जांच और मरम्मत से हादसा रोका जा सकता था। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से क्षेत्र में लाइनों का सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही नीचे लटक रहे तारों को तत्काल ठीक कराने की अपील की है।
विज्ञापन


जांच और उपचार की मांग
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने को कहा है। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। घायल बुजुर्ग के उपचार का पूरा खर्च दिलाने की मांग भी की गई है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली लाइनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed