फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident in Meerut: High speed car hits bike, young man and two sisters die a painful death

मेरठ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, भाई और दो बहनों की दर्दनाक मौत

Thu, 10 Oct 2024 01:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Oct 2024 01:52 PM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहनों की माैत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक और उसकी दो बहनों की माैत हुई है।

विज्ञापन
accident in Meerut: High speed car hits bike, young man and two sisters die a painful death
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो बहनों की मौत हो गई। तीनों किठौर के रहने वाले थे। रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। आरोपी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के खंद्रावली गांव की उस्मान कॉलोनी निवासी मोहम्मद नोमान की बेटी निदा परवीन (23), नेहा परवीन (21) और बेटा सैफ (19) परीक्षितगढ़ क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को तीनों वापस लौट रहे थे। खन्द्रावली-पसवाड़ा मार्ग पर किसी गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तीनों भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के तीन बच्चों की मौत के बाद परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed