{"_id":"6694c0a34ebb53cbb301331d","slug":"accident-in-meerut-bike-rider-woman-and-six-month-old-child-died-in-collision-with-truck-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Meerut: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और छह माह के मासूम की मौत, ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Meerut: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और छह माह के मासूम की मौत, ससुर घायल
Mon, 15 Jul 2024 11:54 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:54 AM IST
सार
मेरठ में आज सुबह परतापुर थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसा हुआ। मायके से ससुराल जा रही महिला और उसके छह महीने के मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि महिला बेटे को साथ लेकर ससुर के साथ जा रही थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके छह माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल ससुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में थाना निवाड़ी के गांव निवासी अन्नू पत्नी अर्जुन का कंकरखेड़ा में मायका है। अन्नू अपने छह माह के बेटे केशव और ससुर महेंद्र सिंह के साथ मायके आई थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह तीनों बाइक पर वापस सारा गांव जा रहे थे। परतापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ससुर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुरजीत को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी का रट हुए बुरा हाल है।